APEEJAY कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स में डॉ. सुनीत कौर और डॉ. अनुपम सूद को भावभीनी विदाई

जालंधर: एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स में इंग्लिश डिपार्टमेंट की हेड डॉ. सुनीत कौर और म्यूजिक इंस्ट्रूमेंटल डिपार्टमेंट के हेड डॉ. अनुपम सूद के सेवानिवृत्ति अवसर पर एक भावभीनी फेयरवेल सेरेमनी का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रिंसिपल डॉ. नीरजा ढींगरा ने की। उन्होंने दोनों शिक्षकों और उनके परिवारों को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। अपने स्वागत संबोधन में उन्होंने कहा कि दोनों शिक्षक पिछले तीन दशकों से समर्पण और लगन के साथ कॉलेज की सेवा कर रहे हैं। उनके अथक प्रयासों से इंग्लिश और इंस्ट्रूमेंटल डिपार्टमेंट ने नई ऊंचाइयों को छुआ और विद्यार्थियों के बीच विशेष पहचान बनाई।

डॉ. ढींगरा ने कहा कि डॉ. सुनीत कौर ने कॉलेज की “आवाज और कलम” के रूप में अपनी प्रभावशाली भूमिका निभाई, जबकि डॉ. अनुपम सूद ने अपनी कला और वाद्य यंत्रों के माध्यम से संगीत विभाग को नई दिशा दी। इस अवसर पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समारोह को यादगार बना दिया। डॉ. सुमित ने सितार वादन प्रस्तुत किया, जबकि म्यूजिक वोकल डिपार्टमेंट की मैडम सरप्रिया और दीपाली ने शानदार गजल पेश कर समां बांध दिया। विभिन्न विभागों की अध्यापिकाओं—मैडम अमनदीप, मैडम अमृत, मैडम निहारिका, मैडम हरप्रीत, मैडम जसलीन और तान्या—ने सुंदर नृत्य प्रस्तुतियों से माहौल को और भी भावुक व उल्लासपूर्ण बना दिया।

डॉ. सुनीत कौर ने अपने तीन दशकों के सफर को याद करते हुए कहा कि एपीजे कॉलेज उनके जीवन का अभिन्न हिस्सा रहा है। उन्होंने कॉलेज की पूर्व प्रिंसिपल डॉ. सुचरिता शर्मा और मौजूदा प्रिंसिपल डॉ. नीरजा ढींगरा के मार्गदर्शन को अपने व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण बताया।
डॉ. अनुपम सूद ने कहा कि सेवानिवृत्ति जीवन का एक सुखद चरण है, जिसमें व्यक्ति अपने शौक और जुनून को पूरा कर सकता है। उन्होंने अपने विकास में डॉ. अरुण मिश्रा और डॉ. अमिता मिश्रा के योगदान का विशेष उल्लेख किया।

इस मौके पर डॉ. सुनीत कौर की बहन डॉ. मधुमीत (हेड, इंग्लिश डिपार्टमेंट, केएमवी कॉलेज) ने भी अपने विचार साझा किए। समारोह के अंत में दोनों शिक्षकों को प्रमाण-पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन मैडम जसप्रीत कौर ने कुशलतापूर्वक किया। भावनाओं और सम्मान से भरपूर यह समारोह सभी के लिए अविस्मरणीय बन गया।

Related posts

इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में “बेस्टोवल ऑफ ऑनर्स – ग्रेजुएशन सेरेमनी” का आयोजन

HMV की छात्रा आरती ने पास की यूजीसी-नेट परीक्षा, कॉलेज में खुशी की लहर

Hans राज महिला महाविद्यालय में मनोविज्ञान पर 30 घंटे का स्किल सर्टिफिकेट कोर्स संपन्न