AP कॉलेज ऑफ़ फाइन आर्ट्स द्वारा टेक वाइब्ज़ 2026 में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट

जालंधर: शहर के एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स के पीजी डिपार्टमेंट ऑफ कंप्यूटर साइंस के आईटी फोरम द्वारा टेक वाइब्ज़ 2026 कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें डीबगिंग, मोबाइल एप आइडिया प्रेजेंटेशन,नैट सैवी, ग्राफिक डिजाइनिंग एवं वेब डिजाइनिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में कॉलेज के सभी विभागों के विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह एवं जोश से भाग लिया।

इन प्रतियोगिताओं में प्राचार्य डॉ नीरजा ढींगरा ने विजेता होने वाले विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास के लिए पढ़ाई के साथ-साथ कॉलेज में होने वाले विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेना भी जरूरी है। उन्होंने कहा निरंतर प्रतियोगिताओं में भाग लेते रहने से जहां एक तरफ आत्मविश्वास बढ़ता है वहीं दूसरी तरफ ज्ञान का विस्तार भी होता है। टेक वाइब्ज़ 2026 का आयोजन करवाने के लिए उन्होंने डॉ रूपाली सूद, डॉ जगमोहन मागो, मैडम पल्लवी मेहता एवं मैडम हरप्रीत कौर के प्रयासों की भरपूर सराहना करते हुए कहा कि वे इसी तरह अन्य कार्यक्रमों का भी आयोजन करते रहें जिससे विद्यार्थियों की ऊर्जा एवं प्रतिभा को सही दिशा मिल सके।

Related posts

DAV कॉलेज में “तरंग- द फेम फिएस्टा” ऑर्गनाइज़ करके जोश के साथ मनाया गया इंटरनेशनल विमेंस डे

इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, लोहारां में “बेस्टोवल ऑफ ऑनर्स” ग्रेजुएशन समारोह का आयोजन

HMV कॉलेज में डिजिटल अरेस्ट विषय पर पावरप्वाइंट प्रस्तुति प्रतियोगिता का आयोजन