मानव सहयोग स्कूल के प्रांगण में हुआ वार्षिक खेल उत्सव का आयोजन

न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट (जालंधर/एजुकेशन)

जालंधर: शहर के मानव सहयोग स्कूल के प्रांगण में विद्यार्थियों में खेल भावना जागृत करने और उन्हें शारीरिक रूप से स्वस्थ बनाने के उद्देश्य से मनोरंजक खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के को अध्यक्ष मुकुंदराय गुप्ता जी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उनके साथ मानव सहयोग संस्था के गणमान्य लोगों में राजेंद्र गुप्ता, विमल जैन, अरुण जैन भी विशेष रूप से उपस्थित हुए विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती रजनी शर्मा ने आए हुए मुख्य अतिथि सहित सभी मेहमानों को पुष्पगुच्छ भेंट करते हुए उनका हार्दिक अभिनंदन किया। मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण करने के उपरांत विद्यार्थियों की एक टुकड़ी ने उन्हें सलामी दी। अतिथि महोदय के द्वारा खेल भावना से जुड़ी मशाल प्रज्वलित करते हुए मनोरंजक खेल गतिविधियों का शुभारंभ किया गया।

विद्यार्थियों की रुचियों को ध्यान में रखते हुए इन खेल गतिविधियों में 20 से अधिक खेल मुकाबले करवाए गए। इनमें पगबाधा दौड़, जिगजैग रेस, रिले रेस, बैलेंसिंग गेम, थ्री लेग्स रेस, फ्रॉग रेस जैसी मनोरंजनकारी खेल गतिविधियों को शामिल किया गया। विद्यार्थियों ने इन खेलों में भाग लेते हुए न केवल अच्छा प्रदर्शन किया बल्कि अपने भीतर छिपी खेल भावना को भी भली भांति प्रदर्शित किया। इन सब के अतिरिक्त विद्यार्थियों की एक टुकड़ी ने गीत संगीत और नृत्य के साथ सबका मनोरंजन भी किया।

वहीं अभिभावकों के उत्साह को देखते हुए उनके बीच भी कई रोचक खेल मुकाबले करवाए गए। विद्यार्थियों और अभिभावकों के जोश को देखते हुए मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में खेलों को अपने दैनिक जीवन का अनिवार्य हिस्सा बनाने की बात कही। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन द्वारा मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट करते हुए उनके साथ आए हुए सभी मेहमानों का आभार व्यक्त किया गया।

Related posts

PCM SD कॉलेज की छात्राओं ने “30 दिवसीय पर्यावरण चुनौती” को सफलतापूर्वक किया पूरा

HMV ने मनाया राष्ट्रीय पोषण सप्ताह

KMV ने “सिंगल यूज़ प्लास्टिक को अलविदा” विषय पर कार्यशाला का किया आयोजन