Tuesday, June 9, 2026
Home एजुकेशन HMV कॉलेज की छात्रा ने महाविद्यालय का रोशन किया नाम

HMV कॉलेज की छात्रा ने महाविद्यालय का रोशन किया नाम

by News 360 Broadcast

न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट

जालंधर: शहर के हंस राज महिला महाविद्यालय की बी. डिज़ाइन (मल्टीमीडिया) सेमेस्टर-V की छात्रा ने विश्वविद्यालय परीक्षा में सर्वाधिक एसजीपीए प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया है। शफ़रीन ने 9.60 एसजीपीए प्राप्त कर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता एवं समर्पण का परिचय दिया।

इस अवसर पर प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ने शफ़रीन को इस शानदार उपलब्धि पर बधाई दी तथा उसके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने मल्टीमीडिया विभाग के अध्यक्ष आशीष चड्डा तथा तन्वी अग्रवाल के प्रयासों की भी सराहना की, जिन्होंने छात्रा के शैक्षणिक विकास एवं सफलता में महत्वपूर्ण मार्गदर्शन और सहयोग प्रदान किया।

 

You may also like

Leave a Comment