अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर बादल की बिगड़ी तबियत, जानें अब कौन लीड करेगा पंजाब बचाओ यात्रा

न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट (अमृतसर/राजनीती)

अमृतसर: पंजाब की राजनीती से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार शिरोमणि अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर बादल की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। दरसअल आगामी लोकसभा चुनाव के चलते बीते कई दिनों से सुखबीर बादल तेज गमी में पंजाब बचाओ यात्रा कर रहे थे। जिसके कारण उनकी तबियत अचानक खराब हो गई है। अकाली दल के ही एक सीनियर नेता ने बताया है कि सुखबीर बादल को डायरिया हो गया है। जिसके जिसके कारण वे इस यात्रा में शामिल नहीं होंगे।

इस दौरान अब खबर यह निकल कर आ रही है कि पंजाब बचाओ यात्रा की कमान अब सीनियर अकाली नेता बिक्रम मजीठिया संभालेंगे।
पंजाब बचाओ यात्रा आज लुधियाना के पायल से रवाना होनी थी। लेकिन सुखबीर बदल की अचानक तबियत बिगड़ने से अब बिक्रम मजीठिया इस यात्रा को लीड करने वाले हैं।

बता दें कि 1997 के बाद इस बार पहली दफा पंजाब में अकाली दल-भाजपा दोनों पार्टियां अलग-अलग लोकसभा चुनाव लड़ने वाली हैं। हालाँकि लोकसभा 2022 के चुनाव भी दोनों पार्टियों ने अलग-अलग लड़े थे और करारी हार का सामना किया था। अब फिर लोकसभा चुनावों में दोनों पार्टियां एक बार फिर अलग-अलग मैदान में उतरने वाली हैं। अब देखना यह है कि आगामी लोकसभा चुनाव में किस पार्टी की मेहनत रंग लती है।

Related posts

Congress में शामिल हुए विनेश और बजरंग पूनिया, केसी वेणुगोपाल ने ज्वाइन करवाई पार्टी

डेरा ब्यास प्रमुख गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने घोषित किया अपना उत्तराधिकारी

CM मान के नेतृत्व में आज हुई पंजाब कैबिनेट की मीटिंग, लिए गए अहम फैसले