पंजाब में AAP पार्टी ने पूरे किए 2 साल, अरविन्द केजरीवाल और CM मान Golden Temple में हुए नतमस्तक

न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट (अमृतसर/धर्म /राजनीति)

अमृतसर: पंजाब के अमृतसर के श्री हरिमंदिर साहिब में आज शनिवार को AAP पार्टी के कन्वीनर अरविन्द केजरीवाल पंजाब के सीएम भगवंत मान के साथ माथा टेकने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सरबत की भलाई की कामना भी की। अमृतसर के गोल्डन टेम्पल में माथा टेकने के बाद सीएम भगवंत मान पार्टी के उज्जवल भविष्य की कामना करने के लिए मोहाली के गुरुद्वारा अम्ब साहिब में माथा टेकने जाएंगे।

बता दें कि पंजाब में आज आम आदमी पार्टी की सरकार बने दो साल पुरे हो गए हैं। आज के दिन ही खटकड़ कलां में सीएम भगवंत मान ने 2022 में मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी लेकर पंजाब में सरकार बनाई थी। आप सरकार का कहना ही कि 2 साल के इस कार्यकाल में मुख्यमंत्री भगवंत मान और उनके मंत्रिमंडल का सबसे अधिक फोकस हेल्थ व एजुकेशन में रहा है। इस दौरान सीएम मान ने 40 हजार से अधिक युवाओं को नौकरियां दी हैं। लेकिन अभी महिलाओं को हर माह 1 हजार रुपए देने का आप का वादा अधूरा है, जो भी जल्द पूरा कर दिया जाएगा।

Related posts

कैबिनेट मंत्री भगत ने जिला प्रशासन को घरेलू गैस सिलेंडरों की उचित ढंग से सप्लाई सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

Daily Horoscope : मीन राशि वालों की आध्यात्मिक रुचि बढ़ेगी और मन शांत रहेगा, करें ये उपाय…

Amritsar: पूर्व अकाली सरपंच पर Firing, पड़ोसी बना हत्यारा