
संसद सदन में AAP सांसद रिंकू ने पंजाबी भाषा में दी अपनी स्पीच
NEWS360BROADCAST
जालंधर:AAP MP Rinku gave her speech in Punjabi language in Parliament House:पंजाब के जालंधर से लोकसभा सांसद चुने गए आप पार्टी के नेता सुशिल रिंकू ने बीते कल संसद सदन में पंजाबी भाषा में अपनी स्पीच दी। जिसमें उन्होंने कहा कि देश के संविधान में लोकतंत्र को बयाने के लिए आम आदमी पार्टी की तरफ से शुरू किया गया संघर्ष हमेशा जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि इसी सदन में संविधान निर्माता डॉ.भीमराव अंबेडकर ने भारत का संविधान तैयार करके सदन को सौंपा था, जिसे बचाने के लिए अब आप पार्टी की तरफ से संघर्ष शुरू किया गया है।
वहीं उन्होंने अपनी स्पीच में कहा कि देश के स्वतंत्रता संग्राम में पंजाबियों का योगदान कभी नहीं भुलाया जा सकता क्योंकि देश के लिए कुर्बानियां देने को हमेशा पंजाबी बढ़कर आगे आए हैं। वह संविधान सभा के निर्माण से लेकर अब संसद के 75 वर्ष के सफर पर आयोजित विचार चर्चा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वह उन सभी महान लोगों की मौजूदगी इस सदन में महसूस कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह पार्टी इस संविधान व लोकतंत्र को बरकरार रखने के लिए आगे भी अपना संघर्ष ऐसे ही जारी रखेगी।
बता दें कि संसद के सदन में सांसद सुशील रिंकू ने यह स्पीच पंजाबी भाषा में दी। उन्होंने कहा कि ”अनेकता में एकता’ ही हमारे देश का मूल मंत्र है जोकि हमारे लोकतंत्र को ओर भी मजबूत बनाता है लेकिन देश के लोगों को बांटने व तोड़ने की कोशिशें किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को दबाने के प्रयासों पर हमेशा ही वे अपनी आवाज बुलंद रखेंगे।