
पंजाब की आप सरकार विफल साबित हुई :अश्वनी शर्मा
न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट (जालंधर न्यूज़ ): AAP government of Punjab has proved to be a failure: Ashwani Sharma : भारतीय जनता पार्टी के पंजाब प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा जालंधर में सभी जिलाध्यक्ष के साथ बैठक कर रहे हैं। उन्होंने इस कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि पंजाब में आर्थिक संकट लगातार बढ़ रहा है एवं सरकार ने जो वादे जनता के साथ किए थे वह पूरे नहीं हुए। पंजाब के लोगों के साथ अगर कोई दल खड़ा हो सकता है तो वह भारतीय जनता पार्टी ही है। अश्वनी शर्मा ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार हवा के झोंके की तरह साबित हुई। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के अन्य दलों के साथ गठबंधन के सवाल पर कहा कि ऐसी कोई योजना नहीं है।