हेमकुंट पब्लिक स्कूल में आयोजित करवाई गई ‘वॉलीबॉल मैच प्रतियोगिता’

न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट

जालंधर: शहर के हेमकुंट पब्लिक स्कूल में स्कूल के तीनों सदनों (भाई वीर सिंह, महाराजा रणजीत सिंह, शहीद भगत सिंह) के छात्रों के मध्य ‘वॉलीबॉल मैच प्रतियोगिता’ करवाई गई जिसमें तीनों सदनों के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस मैच में उन्होंने अपनी योग्यता का शानदार प्रदर्शन किया। बच्चों ने तालियां बजा-बजा कर उनका आत्मविश्वास बढ़ाय। इस प्रतियोगिता में महाराजा रणजीत सिंह सदन के विद्यार्थियों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

इस अवसर पर उपस्थित प्रबंधक कमेटी के सदस्य मैडम हरप्रीत कौर जौली, रमनजीत कौर जौली, गुरप्रीत कौर जौली तथा प्रिंसिपल मैडम मनजोत कौर ने अंत में इस प्रतियोगिता में जीतने वाले महाराजा रणजीत सिंह सदन के छात्रों को बधाई देते हुए खेल के मैदान में उनके द्वारा किए गए इस शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें ट्रॉफियों के साथ सम्मानित किया और उन्हें भविष्य में होने वाली विभिन्न प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।

Related posts

इनोसेंट हार्टस स्कूल लोहारां में SDG-13 ‘क्लाइमेट एक्शन’ पर प्रिस्मोरा 2026 थीम के अंतर्गत आयोजित भव्य प्रदर्शनी

HMV कॉलेजिएट स्कूल में ‘उड़ान एक नई दिशा का आरंभ’ का आयोजन

DAV कॉलेज के स्टूडेंट्स ने रेडियो मिर्ची 98.3 FM के विज़िट के साथ मनाया वर्ल्ड रेडियो डे