मानव सहयोग स्कूल में नन्हे वि‌द्यार्थियों के लिए लगाया गया चिकित्सीय जांच शिविर

न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट

जालंधर: मानव सहयोग स्कूल ने अपने प्रांगण में कक्षा प्री नर्सरी से लेकर पांचवी तक के विद्यार्थियों के लिए चिकित्सीय जांच शिविर लगाया। इस शिवर में विद्यार्थियों के नेत्रों और दांतों की गहनता से जांच की गई। डॉक्टरों की टीम ने विद्यार्थियों को अपने दांतों व नेत्रों की सही ढंग से देखभाल करने की विधि भी बताई।

इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या सपना कुमार भी उपस्थित रहीं। उन्होंने सभी डॉक्टरों का धन्यवाद किया और आशा व्यक्त की कि उनके विद्यार्थी विशेषज्ञों द्वारा बताए गए सुझावों को अपनाकर निश्चित रूप से स्वास्थ्य लाभ लेंगे।

Related posts

HMV में एम्प्लॉयबिलिटी स्किल्स और फ्यूचर टेक्नोलॉजीज पर प्रेरक कार्यशाला

HMV में सशस्त्र बलों में महिलाओं की भागीदारी पर प्रेरक व्याख्यान आयोजित

HMV में Swami Shraddhanand की जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई