न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट
जालंधर: शहर के हंसराज महिला महाविद्यालय में प्राचार्या डॉ. एकता खोसला के दिशा निर्देशन में हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जस्टिस (रिटा.) एन.के. सूद, चेयरमैन लोकल एडवाइजरी कमेटी मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे। प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ने उनका हार्दिक स्वागत किया। परमपिता परमात्मा का आशीर्वाद लेने हेतु पवित्र मंत्रों का जाप करते हुए हवन किया गया। प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ने सभी को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी।
उन्होंने समस्त स्टाफ सदस्यों को संस्था की उन्नति के लिए एकजुट होकर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने छात्राओं को लक्ष्य प्राप्ति हेतु कड़ी मेहनत करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि यह संस्था नंबर 1 की पोजीशन पर है और भविष्य में अपनी इस पोजीशन को बनाए रखने तथा और ऊंचाईयों पर जाने के लिए हमें प्रयासरत होना चाहिए। इस अवसर पर एन.के. सूद ने सभी को नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए संस्था की प्रगति की कामना की।
वहीं उन्होंने छात्राओं को ज्यादा से ज्यादा सीखने व संस्था का नाम रोशन करने का आशीर्वाद दिया। डीन अकादमिक डॉ. सीमा मरवाहा ने छात्राओं को अपना लक्ष्य निर्धारित करने एवं नई उपलब्धियों को हासिल करने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर एचएमवी न्यूज व कैलेंडर रिलीज किया गया। संगीत विभाग द्वारा भजन प्रस्तुत किया गया। डीन वैदिक अध्ययन समिति डॉ. ममता द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया। मंच संचालन डॉ. अंजना भाटिया द्वारा किया गया। डॉ. मीनू तलवाड़ द्वारा श्रद्धापूर्वक यज्ञ कार्य सम्पन्न करवाया गया।