Friday, October 18, 2024
Home देश उपराष्ट्रपति धनखड़ ने पूर्व PM चौधरी चरण सिंह की 37वीं पुण्य तिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि

उपराष्ट्रपति धनखड़ ने पूर्व PM चौधरी चरण सिंह की 37वीं पुण्य तिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि

by News 360 Broadcast

कहा-किसान, गरीब और गांव का उत्थान हमेशा उनके दिल में रहता था

दोआबा न्यूज़लाईन (नई दिल्ली/देश)

नई दिल्ली: देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने आज पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 37वीं पुण्य तिथि पर उनके समाधि स्थल “किसान घाट” पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर राज्य सभा सांसद, जयंत चौधरी व अन्य गणमान्य जन भी वहां पर उपस्थित रहे। श्रद्धांजलि के उपरांत धनखड़ ने कहा कि चौ. चरण सिंह ईमानदारी के प्रतीक थे। किसान, गरीब और गांव का उत्थान उनके दिल में रहता था। उनकी करनी और सोच में कोई फर्क नहीं था स्व. चरण सिंह को भारत मां के महान सपूत बताते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि जब उनको भारत रत्न दिया गया तो करोड़ों लोगों ने देश-विदेश में प्रसन्नता व्यक्त की।

वहीं इस दौरान एक मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रुप में चरण सिंह की दूरदर्शी सोच की प्रशंसा करते हुए जगदीप धनखड़ ने कहा कि उन महान आत्मा के प्रति सही श्रद्धांजलि वही होगी कि उन्होंने जो पाठ पढ़ाया है- राष्ट्रवाद का, नैतिकता का, ईमानदारी का, भ्रष्टाचार रहित रहने का, सबको साथ लेकर चलने का- उसे हम अपने आचरण में उतारें।

बता दें कि स्व. चरण सिंह का जन्म 1902 में मेरठ के एक किसान परिवार के घर हुआ। मार्च, 2024 में उन्हें मरणोपरांत देश के सर्वोच्च सम्मान ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया गया। किसान और कामगार वर्ग की दशा और दिशा बदलने का संकल्प लेकर वे 1929 में सक्रिय राजनीति में शामिल हुए। एक ख्यातिप्राप्त, कानूनविद के रुप में उन्होंने किसान हित को सर्वोपरि रखा। 1937 में पहली बार उत्तर प्रदेश विधानसभा के सदस्य बने,UP में भूमि सुधार लागू किया और किसानों को उनकी भूमि का मालिकाना हक दिलाया।

You may also like

Leave a Comment