Wednesday, June 10, 2026
Home एजुकेशन APJ कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स के BA सेमेस्टर-5 के विद्यार्थियों ने यूनिवर्सिटी में हासिल किए श्रेष्ठ स्थान

APJ कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स के BA सेमेस्टर-5 के विद्यार्थियों ने यूनिवर्सिटी में हासिल किए श्रेष्ठ स्थान

by News 360 Broadcast

न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट

जालंधर: शहर के एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स जालंधर के बीए सेमेस्टर-5 के विद्यार्थियों ने गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित फाइनल परीक्षाओं में श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए प्रथम एवं द्वितीय स्थान हासिल किए। कॉलेज की छात्रा कृतज्ञा ने 9 सीजीपीए के साथ प्रथम, पीयूष, भूमिका, अनुरीत, वंशिका एवं नंदिनी ने 8 सीजीपीए के साथ द्वितीय स्थान हासिल किया।

इस अवसर पर प्राचार्य डॉ: नीरजा ढींगरा ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि वो इसी तरह भविष्य में भी सख्त मेहनत करके अपने सपनों को साकार करें। विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करने के लिए उन्हें साइकोलॉजी विभाग की प्राध्यापिका मैडम निहारिका एवं मैडम हरप्रीत के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि वे इसी तरह भविष्य में भी विद्यार्थियों को दिशा निर्देश देते रहे।

 

You may also like

Leave a Comment