पंजाब पुलिस की बड़ी सफलता, मोगा से गिरफ्तार किए लॉरेंस बिश्नोई के 7 गुर्गे

न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट

चंडीगढ़: पंजाब पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई से जुड़े जग्गा धूरकोट गिरोह के सात सदस्यों काे हथियारों समेत गिरफ्तार किया गया है। जिनके पास से पांच पिस्तौल 32 बोर व आठ कारतूस व मैगजीन बरामद हुई हैं। जानकारी के अनुसार इस गिरोह को विदेशी मूल का हैंडलर जग्गा धूरकोट चला रहा था। इस मामले की जानकारी पंजाब के DGP गौरव यादव सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर दी है।

DGP गौरव यादव ने पोस्ट शेयर कर बताया कि मोगा पुलिस ने आरोपियों को दबोचा है। पंजाब पुलिस के नुसार यह गिरोह राज्य में डकैती की प्लानिंग करके लोगों से पैसे ऐंठने में शामिल था। उन्होंने बताया कि पुलिस अब इस गिरोह में शामिल अन्य सदस्यों की पड़ताल करने में जुटी हुई है। साथ यह पता लगाया जा रहा है कि गिरोह के सदस्याें ने अब तक कितने लोगों को हथियार मुहैया करवाए हैं।

बता दें कि बीते साल भी अगस्त महीने में मोगा पुलिस ने जग्गा के दो शूटरों को दबोचा था। सुचना के अनुसार जग्गा ने उन्हें मोगा के एक व्यापारी और जगराओं के एक व्यक्ति की हत्या का टारगेट दिया था, हालांकि पुलिस ने वारदात से पहले ही उन्हें दबोच लिया था। जिनके पास से उस समय 9 एमएम की दो पिस्टल, चार मैगजीन व चालीस राउंड बरामद हुए थे।

Related posts

विवादों में घिरी पंजाब की ये चर्चित Singer, “ठग लाइफ” गाने को लेकर एक वकील ने जालंधर पुलिस को दी शिकायत

लुधियाना में 2 परिवारों में खूब चली लाठियां, पैसों के लेन-देन का था मामला

ट्रम्प के सत्ता संभालते अवैध प्रवासियों पर गिरी गाज, डिपोर्ट भारतियों को लेकर एक विमान आज पहुंचेगा अमृतसर एयरपोर्ट