हिमाचल की महिलाओं के खाते में आए 4500 रुपए, महिलाओं ने बांटी मिठाईयां

इंदिरा गांधी प्यारी बहना योजना के तहत महिलाओं के खाते में आई 1500 रुपए की किश्त

न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट

हिमाचल: हिमाचल प्रदेश में कई जिलों में इंदिरा गांधी प्यारी बहना योजना के तहत महिलाओं के खाते में 1500-1500 रुपये आने शुरू हो गए हैं। जानकारी के अनुसार प्रदेश सरकार ने इस योजना के तहत अब तक 24 हजार 513 महिलाओं को यह राशि जारी कर दी है। बड़ी खबर यह है कि महिलाओं के खाते में अप्रैल से जून तक के महीनों की तीन किश्तें इक्कठी 4500 रुपये डाल दी गई हैं। बता दें कि प्रदेश में कुल 5 लाख से अधिक महिलाओं को यह सम्मान निधि दी जाएगी।

जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश में सुक्खू सरकार की तरफ से जिला कल्याण अधिकारियों को 21.79 करोड़ रुपये का बजट जारी किया गया है। ऐसे में महिलाओं को अप्रैल से जून तक के लिए तीन किस्तों के रूप में 4500 रुपये मिलेंगे। वहीं बिलासपुर में सम्मान निधि की राशि खाते में आने के बाद महिलाओं ने खुशी के मारे लड्डू बांटे।

सरकारी जानकारी के मुताबिक बिलासपुर जिले में कुल 3173 महिलाओं को 1.42 करोड़ जारी किए गए हैं। इसके अलावा ऊना में 7280, सिरमौर में 4128 और कुल्लू में 1451 महिलाओं को यह राशि दी गई है। उधर किन्नौर में 309, शिमला में 2569, चंबा में 1245, लाहौल-स्पीति में 1171 और मंडी में 3187 महिलाओं के बैंक खातों में धनराशि डाली गई है। अब फिलहाल कांगड़ा, हमीरपुर, शिमला और सिरमौर में महिलाओं के खाते में किश्त आनी बाकी है। बता दें कि इन सभी महिलाओं ने लोकसभा चुनाव की घोषणा होने के दिन यानि 16 मार्च से पहले ही सम्मान निधि की राशि के लिए आवेदन दे दिया था।

Related posts

चंबा में गहरी खाई में गिरी मणिमहेश यात्रा से लौट रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी, 3 की मौ+त

हिमाचल में अब 18 साल की उम्र में नहीं होगी लड़कियों की शादी?

हिमाचल के विभिन्न शक्तिपीठों में आज से शुरू हुए श्रावण अष्टमी नवरात्र मेले, दुल्हन की तरह सजे मंदिर