जालंधर पुलिस ने बड़े नशा तस्कर गिरोह का किया भंडाभोड़, 10 किलो हेरोइन सहित 4 गिरफ्तार

न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट

जालंधर: पंजाब के जालंधर कमिश्नरेट पुलिस द्वारा एक बड़े नशा तस्कर गिरोह का भंडाभोड़ कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार सिटी पुलिस ने नशा तस्कर गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से पुलिस ने 10 किलो हेरोइन बरामद की है। बरामद हेरोइन की कीमत इंटरनेशनल मार्किट में 50 करोड़ बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार बीते दिनों पंजाब के जालंधर में पॉश एरिया ग्रीन पार्क से सिटी पुलिस के सीआईए स्टाफ की टीम ने एक किलो हेरोइन और करीब 4 लाख ड्रग्स मनी के साथ एक बड़े नशा तस्कर को गिरफ्तार किया था। उसी कड़ी में सिटी पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने फिरोजपुर के इन चार और नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। इस बात की जानकारी पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने X पर पोस्ट डाल कर दी है।

फिलहाल आरोपियों से जालंधर सिटी की सीआईए स्टाफ द्वारा पूछताछ की जा रही है। सूत्रों के अनुसार आरोपियों द्वारा सारी ड्रग्स सीमा पार से मंगवाई जा रही थी। सीमा पर आरोपी किस नशा तस्कर के लिंक में थे, इस बारे में पूछताछ की जा री है। बता दें कि बीते 9 सितंबर को पुलिस ने फिरोजपुर के कुख्यात नशा तस्कर छिंदा सिंह पुत्र बोहड़ सिंह निवासी गांव भंगोवाला को गिरफ्तार किया था। आरोपी की पूछताछ के बाद पुलिस ने अब फिरोजपुर के रहने वाले हरजिंदर पाल सिंह पुत्र बलवंत सिंह, वीर सिंह पुत्र काला सिंह, सुरमुख सिंह पुत्र मंगल सिंह और मलूक सिंह पुत्र सोहण सिंह को गिरफ्तार किया है।

DGP गौरव यादव की पोस्ट

DGP यादव ने कहा कि आरोपियों की गिरफ़्तारी कल यानी रविवार को की गई है। जिन्हें पुलिस जल्द कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी। प्राथमिक पूछताछ में आरोपियों से पुलिस ने दस किलो हेरोइन बरामद की है। जबकि एक किलो हेरोइन पुलिस ने 9 सितंबर को सिटी के पॉश एरिया ग्रीन मॉडल टाउन से पकड़े आरोपी से बरामद की थी। अभी तक इस केस में 11 किलो हेरोइन की रिकवरी हो चुकी है।

उन्होंने आगे बताया कि 9 सितम्बर को सीआईए स्टाफ की टीम को सूचना मिली थी कि उक्त जगह पर आरोपी छिंदा सिंह की मूवमेंट देखी गई है। सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत जाल बिछाकर रेड कर दी। ट्रैप लगाकर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया तो उससे पास से एक किलो हेरोइन और चार लाख नकदी बरामद की गई थी। वहीं पुलिस ने अब मामले की आगे की जांच शुरू कर दी है।

Related posts

इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन ने किया ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन

HMV की छात्रा ने साउथ एशियन गेम्स में जीता गोल्ड व सिलवर मेडल

DAV कॉलेज में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय विज्ञान सम्मेलन का हुआ आयोजन