जालंधर :  महिला को ससुराल वालों ने निकाला घर से बाहर, अरोप लगाया कि चाय में नशीली दवाई पिलाने के बाद करवा दिया गर्भपात - News 360 Broadcast
जालंधर :  महिला को ससुराल वालों ने निकाला घर से बाहर, अरोप लगाया कि चाय में नशीली दवाई पिलाने के बाद करवा दिया गर्भपात

जालंधर :  महिला को ससुराल वालों ने निकाला घर से बाहर, अरोप लगाया कि चाय में नशीली दवाई पिलाने के बाद करवा दिया गर्भपात

Listen to this article

जालंधर कैंट के तहत आते वार्ड नंबर 11 की एक महिला को ससुरालियों ने शुक्रवार देर रात को घर से बाहर निकाल दिया। महिला ने ससुराल पक्ष पर अारोप लगाते हुए कहा चाय में मिलाकर कोई नशीली दवाई पिलाई जिससे उसका गर्भपात हो गया। जबकि जानकारी के अनुसार महिला का अपने पति के साथ तलाक का केस कोर्ट में चल रहा है और इसी दौरान उसने दूसरी शादी कर रखी है। महिला का नाम निशा है ने बताया कि पति अमित खन्ना से एक मैट्रीमोनियल साइट पर बातचीत हुई और फिर शादी हो गई। किराए के मकान में रहते थे। जिसका किराया उसका पति ही दे रहा था। इसी दौरान उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए तो वह गर्भवती हो गई। पति ने गर्भ गिराने का दवाब भी बनाया। लेकिन वह नहीं मानी। उसके बाद 22 जुलाई को अपने घर ले आया। 25 जुलाई को जालंधर कैंट स्थित मंदिर में पूरे हिंदू रीति रिवाज के अनुसार उसकी अमित खन्ना के साथ शादी हुई। लेकिन शादी के मात्र दो दिन बाद ही ससुरालियों ने पति के साथ मिलकर उसे घर से बाहर निकाल दिया। सास पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि सास दो दिन तक लगातार चाय पर चार पिलाती रही। इसी चाय में वह उसे कोई दवा मिलाकर पिलाती थी।
जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले एक सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था। जिसमें एक पुलिस वाला महिला के साथ बहस करता हुअा नजर अा रहा था। थाना कैंट में दोनों पक्षों का पुलिस ने समझा कर घर भेज दिया था लेकिन घर पहुंचते ही इनका विवाद फिर से शुरु हो गया।

वहीं थाना कैंट के प्रभारी भूषण कुमार ने बताया कि पहले ही इनका राजीनामा करवाया गया था। ससुर ने भी बहू को अपनाने की बात कही थी। लेकिन अब दोबारा विवाद सामने आ गया है। दोनों पक्षों को दोबारा थाने में बुलाया जाएगा। यदि बात न बनी तो फिर पति और ससुरालियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)