KMV में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में 2 दिवसीय गतिविधियों का हुआ आयोजन

न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट (जालंधर/एजुकेशन)

जालंधर: शहर के कन्या महा विद्यालय के द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। पर्यावरण संरक्षण और जैव विविधता के बारे में जागरूकता
फैलाने के मकसद के साथ इस उपलक्ष पर दो दिवसीय गतिविधियों का आयोजन एनवायरमेंटल साइंसेज विभाग, एन.सी.सी., एन.एस.एस. और के.एम.वी. इको-क्लब द्वारा करवाया गया। इन गतिविधियों के दौरान छात्राओं ने अपनी रचनात्मकता दिखाने के लिए पूरे जोश और उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया। छात्राओं ने बेहद सृजनात्मक पोस्टर एवं स्लोगन बनाने के साथ साथ जहां वृक्षारोपण अभियान चलाया वहीं साथ ही पर्यावरण संरक्षण शपथ ली।

इस वर्ष के विषय भूमि पुनर्स्थापन, मरुस्थलीकरण और सूखे से निपटने की क्षमता के अंतर्गत छात्राओं ने वृक्षारोपण अभियान के माध्यम से प्रजातियों की सुरक्षा, पौधों एवं प्रकृति को बचाने और पर्यावरण में खराब, या नष्ट हो चुके पारिस्थितिकी तंत्र और आवासों को सक्रिय मानवीय हस्तक्षेप और कार्यों द्वारा बहाल करने जैसे कई मुद्दों पर जोर दिया। इस दौरान एन.सी.सी. कैडेटों ने विभिन्न उपयोगी औषधीय, सजावटी और रात में ऑक्सीजन छोड़ने वाले पौधे लगाए। वहीं प्राचार्या प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने डीन, स्टूडेंट वेलफेयर, डॉ. मधुमीत, ज़ूलॉजी विभाग की अध्यक्षा डॉ. अर्चना सैनी, ई.वी.एस. विभाग से सुफालिका कालिया और समूह आयोजक मंडल के द्वारा किए गए पर्यटन की प्रशंसा की।

Related posts

HMV को GNDU द्वारा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले कॉलेज इको क्लब के रूप में किया गया सम्मानित

DAV कॉलेज की NSS इकाई ने की स्वच्छता ही सेवा अभियान की शुरुआत

इनोसेंट हार्ट्स के पांचों स्कूलों का जोनल तथा जिला स्तरीय मुकाबले में शानदार प्रदर्शन