हर घर तिरंगा अभियान के तहत 114 RAF ने निकाली पदयात्रा

न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट

जालंधर: शहर की 114 रैपिड एक्शन फोर्स ने “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत एक भव्य पदयात्रा का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व अश्विनी कुमार झा कमाण्‍डेंट ने किया। पदयात्रा की शुरूआत कैंप परिसर से लिधरां एवं सुरानुस्‍सी गांव से होते हुए सम्‍मपन हुई।

इस पदयात्रा के दौरान स्थानीय नागरिकों को तिरंगा वितरित किया गया और स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदो को भी याद किया गया। इस कार्यक्रम में लोगों को देशभक्ति की भावना से अवगत करवाया गया और तिरंगे के महत्व को भी समझाया गया। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों ने बडी संख्‍या में भाग लिया।

Related posts

HMV कॉलेज ने भव्य रूप से शताब्दी पूर्व छात्रा मिलन समारोह ‘पुनर्मिलन 2026’ का किया आयोजन

PCMSD कॉलेज फॉर विमेन के आई-सोशल क्लब ने किया चर्चा का आयोजन

हेमकुंट पब्लिक स्कूल में नए सेशन का आरंभ एवं बैसाखी उत्सव