नहीं चलेगी जालंधर सिटी से 1 दर्जन ट्रेनें, जानें वजह

न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट (जालंधर/शहर)

जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन के यार्ड में रिपेयरिंग का कार्य किया जा रहा है। जिसके चलते जालंधर से होकर चलने वाली करीब 12 से ज्यादा ट्रेनें अगले 40 दिन तक प्रभावित रहेंगी। जिसके कारण यात्रियों का असुविधा का सामना करना पड़ेगा। इसके साथ रेलवे ने एक ओर नया फेरबदल किया है। जहां पर जालंधर सिटी से होशियारपुर और होशियारपुर से जालंधर सिटी के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 04598 और 04597 को 14 फरवरी यानी आज से 24 मार्च तक रद्द करने का फैसला लिया गया है।

जानें कौन-कौन सी ट्रेने हुई प्रभावित और क्या रहेंगे रूट

जालंधर सिटी से दरभंगा (अंत्योदय एक्सप्रेस-22552) 25 फरवरी तक प्रभावित रहेगी। 3, 10, 17, 24 मार्च को उक्त ट्रेन लुधियाना रेलवे स्टेशन से चलेगी। जालंधर सिटी से नई दिल्ली लिए चलने वाली ट्रेन नंबर 14682, 2 मार्च से 25 मार्च तक अंबाला कैंट स्टेशन से चलेगी। होशियारपुर से आगरा कैंट (11906) 14 फरवरी से 24 मार्च तक लुधियाना स्टेशन से चलेगी। जालंधर सिटी से पठानकोट (04479) 14 फरवरी से 24 मार्च तक सुच्ची पिंड स्टेशन से रवाना होगी। जम्मू तवी (19225) 14 फरवरी से 24 मार्च तक वाया जालंधर सिटी, मुकेरियां, पठानकोट होते हुए चलेगी। अहमदाबाद से श्री माता वैष्णो देवी कटरा (19415) 18 से 25 फरवरी तक प्रभावित रहेगी। वहीं, उक्त ट्रेन 3, 10 और 17 मार्च को वाया जालंधर सिटी, मुकेरियां, पठानकोट होते हुए रवाना होगी।

Related posts

HMV की बी.डिज़ाइन मल्टीमीडिया Sem-4 की छात्रा यूनिवर्सिटी में आई प्रथम

KMV की NCC कैडेट्स ने कंबाइंड एनुअल ट्रेनिंग कैंप में किया शानदार प्रदर्शन

PCM SD कॉलेज फॉर वूमेन में असर्टिव्नेस पर अंतर्राष्ट्रीय अतिथि व्याख्यान का हुआ आयोजन