
ट्रेन की चपेट में आने से 1 की मौत, गांधी कैंप की रहने वाली थी मृतक महिला
NEWS 360 BROADCAST INITIATIVE
DOABA NEWSLINE COMING SOON…
NEWS360BROADCAST
जालंधर: 1 died after being hit by a train, the deceased woman was a resident of Gandhi Camp: जालंधर के रामनगर फाटक से आज एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार एक महिला की इस फाटक के पास ट्रेन के नीचे आने से मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय निवासियों द्वारा इसकी सूचना जीआरपी पुलिस को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची जीआरपी ने घटना स्थल का जायजा लिया।
इस मामले में बोलते हुए जीआरपी के एएसआई ललित कुमार ने बताया कि मृतक महिला गांधी कैंप की रहने वाली है। जाँच में मृतक महिला की पहचान आशा रानी निवासी गांधी कैंप के रूप में हुई है। फ़िलहाल पुलिस अभी महिला के ट्रेन के नीचे आने के कारणों का पता नहीं लगा सकी है। वहीं पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक के परिवारिक सदस्यों को दे दी है।
फ़िलहाल पुलिस ने डेड बॉडी को क़ब्ज़े में लेकर सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टन के लिए भेज दिया है।