HMV कॉलेज में आई.के. एस की 1 दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: शहर के हंसराज महिला महाविद्यालय के प्रांगण में प्राचार्या डॉ. श्रीमती एकता खोसला के सुयोग्य नेतृत्व में आई. के. एस (इंडियन नॉलेज सिस्टम) के अन्तर्गत ‘उत्कर्ष माईड्स, पुणे’ की सहभागिता में ‘वैदिक टैक्नीक्स फॉर गोल एंड पर्सनेलिटी मास्टरी’ विषयक एकदिवसीय कार्यशाला का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यशाला के रिसोर्स पर्सन डॉ. श्रीकांत कालुर्कर, पूर्व प्रिंसीपल ए.ई.टी. अथर्वा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, मुम्बई तथा डॉ. आनंद प्रकाश, एन.आई.सी. एम.आर. यूनिवर्सिटी, पुणे का स्वागत मंगल तिलक व ग्रीन प्लांटर के साथ विभिन्न पौधों के बीज भेंट कर किया गया। ज्ञान व आलोक की प्रतीक ज्योति प्रज्वल द्वारा कार्यशाला का शुभारंभ हुआ।

वहीं अपने स्वागत भाषण में डीन वैदिक अध्ययन समिति डॉ. ममता ने स्वामी दयानंद सरस्वती के ‘वेदों की ओर लौटो’ नारे का उल्लेख करते हुए भारतीय ज्ञान परम्परा को रेखांकित किया। कार्यशाला के विषय की अवधारणा को स्पष्ट करते हुए कार्यशाला की कन्वीनर डॉ. रमनीता सैनी शारदा ने कहा कि वेद हमारी पुरातन बौद्धिकता के प्रतीक है। उसी ज्ञान परम्परा का लाभ उठाते हुए यह कार्यशाला छात्राओं के व्यक्तित्व, जीवन चर्या व संबंधों में मधुरता लाने में सहायक होगा।

उन्होंने बताया कि डी.ए.वी. संस्थाएं 1875 से दयानंद एंग्लो वैदिक के रूप में आधुनिकता के साथ वैदिक परम्परा को साथ लेकर चल रही है। विद्वान स्रोतवक्ता प्रो. श्रीकांत पी. कालुर्कर ने वैदिक परम्परा का सुंदर निदर्शन यज्ञ की महत्ता का जिक्र करते हुए इसे शारीरिक मानसिक आध्यात्मिक विकास का सूत्र बताया। उन्होंने छात्राओं को प्राणायाम के विभिन्न श्वासों अभ्यासों को कराते हुए बताया कि श्वास पर नियंत्रण करते हुए मन को नियंत्रित कर सकते हैं व इसके द्वारा जीवन के परम संतोष की प्राप्ति संभव है।

वहीं डॉ. आनंद प्रकाश ने संबंधों को सुधारने के लिए रिलेशनशिप स्किल्स की बात की, जिसमें उन्होंने वार्तालाप की कला, प्रशंसा की भावना, संवेदनशीलता, ईमानदारी, कर्तव्य शीलता पर बल दिया। विभिन्न अभ्यासों की प्रश्नावली के द्वारा सभी को आत्म अवलोकन करते हुए जीवन की गुणवत्ता को सुधारने में मदद की बात की। कॉलेज द्वारा उत्कर्ष माईड्स, पुणे के साथ एम.ओ.यू. पर भी हस्ताक्षर किए गए।

कार्यशाला का समापन डॉ. ज्योति गोगिया द्वारा आभार अभिव्यक्ति से हुआ। मंच संचालन डॉ. काजल पुरी ने किया। इस अवसर पर कार्यशाला की आयोजन सचिव डॉ. श्वेता चौहन, श्री प्रदीप मेहता, डॉ. रमा शर्मा, गुलागोंग, डॉ. रविन्द्र मोहन जिंदल, डॉ. गगनदीप, आशीष चड्डा, डॉ. मीनाक्षी दुग्गल मेहता, डॉ. मीनू तलवाड़, डॉ. साक्षी वर्मा, डॉ. जसप्रीत कौर, डॉ. वंदना ठाकुर भी उपस्थित थे।

Related posts

इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों द्वारा बोर्ड परीक्षाओं से पूर्व कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों के लिए की गई ईश्वरीय आशीर्वाद की कामना

हेमकुंट पब्लिक स्कूल में आयोजित जश्न-ए-रुखसत

हास्ता ला विस्ता: इनोसेंट हार्ट्स लोहारां तथा नूरपुर परिसरों में यादगार विदाई समारोह आयोजित